Toyota की नई धांसू SUV! Toyota Hyryder 2025 का Mini Fortuner वाला लुक, फीचर्स में लाजवाब और माइलेज 27 Kmpl

Toyota Hyryder 2025
Toyota Hyryder 2025

Toyota Hyryder 2025: टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय SUV Hyryder का नया 2025 मॉडल भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने इसमें कई शानदार फीचर्स और तकनीकी बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा स्मार्ट, आरामदायक और सेफ बन गई है।

नई कीमत में भी थोड़ा अंतर देखने को मिला है। आइए जानते हैं Toyota Hyryder 2025 के प्रमुख फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारियां।

Toyota Hyryder 2025 Engine

अगर इंजन की बात करें तो इस गाड़ी में वही पुराना, लेकिन भरोसेमंद 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है, जो अब भी CNG और हाइब्रिड विकल्प के साथ उपलब्ध है।

पेट्रोल और CNG वर्जन में इंजन 87 bhp से लेकर 102 bhp तक की ताकत और 121 Nm से 136.8 Nm तक का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ ही ग्राहकों को 5-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिल रहा है।

Toyota Hyryder 2025 Features

फीचर्स के मामले में 2025 मॉडल काफी अपग्रेड किया गया है। अब इसमें ड्राइवर के लिए 8-वे पावर एडजस्टेबल सीट और आगे की दोनों सीटों में वेंटिलेशन की सुविधा दी गई है।

इसके साथ ही, गाड़ी में एंबिएंट लाइटिंग, टाइप-C पोर्ट वाला 15W फास्ट चार्जिंग सिस्टम, और रीडिंग के लिए एलईडी लाइट्स जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी गाड़ी को बेहतर बनाया गया है।

Toyota Hyryder 2025 Design & Mileage

डिज़ाइन की बात करें तो नया मॉडल पहले से ज्यादा स्टाइलिश और स्पोर्टी नजर आता है। इसमें शार्प कट्स, दमदार फ्रंट ग्रिल और एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं, जो इसे एक प्रीमियम SUV का रूप देती हैं।

गाड़ी को और आकर्षक बनाने के लिए ड्यूल टोन पेंट स्कीम और क्रोम फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वर्जन लगभग 17-18 km/l देता है, हाइब्रिड वर्जन में 20-22 km/l का एवरेज मिलता है, और CNG वेरिएंट में जबरदस्त 27 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है।

Toyota Hyryder 2025 Price & EMI

नई Toyota Hyryder 2025 की कीमत अब ₹11.34 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो पहले के मुकाबले ₹20,000 अधिक है (पहले ₹11.14 लाख थी)। अगर आप इसे एकमुश्त नहीं खरीद सकते, तो आसान EMI विकल्पों के जरिए इसे फाइनेंस करवाकर भी घर ला सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top